होरी के रंग में रंग रे सखी री
मन की अगन को दे नीर से भिंगो
सपने संजो अपनों के संग तू सखी री 
होरी के रंग में रंग रे सखी री 

फूल हैं रंगे , सारी बगियाँ रंगी है 
श्याम के साथ मीरा श्यामल रंगी है 
पियु पंख रंगे सारी नदियाँ रंगी हैं 
नदिया की सारी जलपरियाँ रंगी है 

लाल रंग चढ़े तेरी चुनर खिलेगी
सरसों से तेरी हंथेली रमेगी
तारों से तेरी मैं आँचल दूं ढक
केसर सी तेरी बिंदिया रंगेगी

होरी में तेरी डोली सजेगी
पिया संग अपने तू  आँगन रंगेगी
केवाड़ हैं रंगे और अटारी रंगेगी
पीहर में अम्मा और भाभी रंगेगी

होरी के रंग में रंग रे सखी री
मन की अगन को दे नीर से भिंगो 
सपने संजो अपनों के संग तू सखी री 
होरी के रंग में रंग रे सखी री......
 
गार्गी मिश्रा

15 comments:

  1. श्याम के साथ मीरा श्यामल रंगी है
    पियु पंख रंगे सारी नदियाँ रंगी हैं
    नदिया की सारी जलपरियाँ रंगी है

    मन की अगन को दे नीर से भिंगो
    सपने संजो अपनों के संग तू सखी री
    बहत ही सुन्दर भाव....
    होली की शुभकामनाएं......

    ReplyDelete
  2. बहुत बढ़िया होली गीत ....
    होली की हार्दिक शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  3. सुन्दर रचना ... होली की शुभकामना ...

    ReplyDelete
  4. बहुत ही गहरे रंगों और सुन्दर भावो को रचना में सजाया है आपने.....

    ReplyDelete
  5. इन्द्रधनुष से लेकर सात रंग
    घोला है इसमें मैंने आठवां रंग - स्नेह का , दुआओं का , आशीषों का
    हैप्पी होली

    ReplyDelete
  6. यह फोटो एक जगह और देखा था, मैं तो बस देखता ही रह गया। निम्न पंक्तियों के भाव को साकार करती तस्वीर
    होरी के रंग में रंग रे सखी री
    मन की अगन को दे नीर से भिंगो
    सपने संजो अपनों के संग तू सखी री
    होरी के रंग में रंग रे सखी री......

    ReplyDelete
  7. sachmuch aapne to holi ke rangon maen srabor kar diya hpli kii subh kaamnaayen

    ReplyDelete
  8. बहुत सुंदर रचना ! होली की शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  9. मन की अगन को दे नीर से भिंगो
    सपने संजो अपनों के संग तू सखी री
    बहत ही सुन्दर , होली की शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  10. सुदर रचना
    बहुत बढिया


    होली की शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  11. सपनों के रंग से सजी होली .. लाजवाब ...
    आपको और परिवार में सभी को होली की मंगल कामनाएं ...

    ReplyDelete
  12. rangon bhari prastuti...happy holi:)

    ReplyDelete
  13. बहुत ही प्यारी बहुत ही सुन्दर कविता

    ReplyDelete
  14. बेहद खूबसूरत रंगमयी प्रस्तुति………… होली की हार्दिक शुभकामनाएँ !

    ReplyDelete

 
Top