एक ही सच !कहीं सही, कहीं गलत, और कहीं वक़्त की मांग !
रोटी में कभी चाँद कभी भूख कभी हवस !
कोई शरीर को आत्मा बना जीता है कोई शरीर को माध्यम बना जीता है

कोई शरीर को टुकड़े-टुकड़े में विभक्त कर जीता है
बात कहीं गलत तो कहीं सही कहीं व्यथा बनकर चलती है
किसी की ज़िन्दगी थम जाती है
कोई पीछे मुड़कर नहीं देखता ...एक ही कैनवस पर सोच अलग-अलग होती है !



रश्मि प्रभा




============================================================

सफलता

 
My Photo
बहुत कुछ खोना पड़ता है
एकलव्य की तरह
आगे बढ़ने लिये |
राह चुननी पड़ती है
उस पर चलने के लिये |
होता आवश्यक
नियंत्रण मन पर
भटकाव से बचने के लिये
ध्यान केन्द्रित करने के लिये |
किसी कंधे का सहारा लिया
और बन्दूक चलाई भी
तब क्या विशेष कर दिया
यदि अपनी शक्ति दिखाई होती
सच्चाई सामने होती |
झूठा भरम टूट जाता
निशाना सही था या गलत
स्पष्ट हो गया होता |
सफलता चूमती कदम उसके
जो ध्यान केन्द्रित कर पाता
मनन चिंतन उस पर कर पाता |
जो भी सत्य उजागर होता
उस पर सही निर्णय लेता
यही क्षमता निर्णय की
करती मार्ग प्रशस्त उसका |
उस पर कर आचरण
जो भी फल वह पाता
शायद सबसे मीठा होता |
है सफलता का राज़ यही
कभी सोच कर देखा होता |

आशा

I am M.A. in Economics& English.Though I was a science student and
wanted to become a doctor,I could not. I joined education department
as a lecturer in English.I have a little literary taste .

21 comments:

  1. बेहतरीन अभिव्‍यक्ति ।

    ReplyDelete
  2. यदि अपनी शक्ति दिखाई होती
    सच्चाई सामने होती |
    झूठा भरम टूट जाता
    निशाना सही था या गलत
    स्पष्ट हो गया होता |

    सफ़लता का मूल मंत्र दे दिया…………प्रेरणादायी रचना।

    ReplyDelete
  3. आशा का संचार करती कविता.. बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  4. शिक्षाप्रद और प्रेरक सुन्दर कविता ...

    ReplyDelete
  5. जो भी फल वह पाता
    शायद सबसे मीठा होता |
    है सफलता का राज़ यही
    कभी सोच कर देखा होता |

    बहुत सही राह बताती सार्थक रचना -
    आभार .

    ReplyDelete
  6. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  7. बेहतरीन कविता ...प्रेरणादायी ।

    ReplyDelete
  8. sandeshaatmak rachna,

    aak ke daur me hamare Pm sahib ko seekhna chaiye, ki kuhd nirnaye kasie le!

    ReplyDelete
  9. उस पर सही निर्णय लेता
    यही क्षमता निर्णय की
    करती मार्ग प्रशस्त उसका |
    उस पर कर आचरण
    जो भी फल वह पाता
    शायद सबसे मीठा होता |
    है सफलता का राज़ यही
    कभी सोच कर देखा होता |

    विचारों में नई स्फूर्ति का संचार करती हैं ये पंक्तियाँ !
    आभार !

    ReplyDelete
  10. बेहतरीन अभिव्‍यक्ति ।

    ReplyDelete
  11. arun jee ne sahi kaha...asha ka sanchar karti asha di ki kavita...:)

    ReplyDelete
  12. उत्कृष्ट प्रस्तुति।

    ReplyDelete
  13. दोनों रचनायें उत्कृष्ट हैं। अपनी-अपनी दृषटि से सफलता एवम् उसके मार्ग की बाधाओं को रेखांकित करती हैं।
    आकांक्षा जी की रचना में एकलव्य आख्यान का उचिन स्थान पर समायोजन किया गया है।

    ReplyDelete
  14. आप लोगों की टिप्पणी प्र्त्साहित करती हैं |बहुत बहुत आभार आप सब का |
    आभार रश्मी जी का कि उन्होंने वतवृक्ष पर आने का अवसर दिया |
    आशा

    ReplyDelete
  15. एक बहुत ही प्रेरक एवं सुन्दर रचना ! बधाई एवं शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  16. दूसरों के कंधे पर रखकर बन्दूक चलायी तो क्या क्या बात होती जब हिम्मत से सच्चाई का सामना किया होता ...
    वाह ...बहुत खूब !

    ReplyDelete
  17. यदि अपनी शक्ति दिखाई होती
    सच्चाई सामने होती |
    झूठा भरम टूट जाता
    निशाना सही था या गलत
    स्पष्ट हो गया होता |
    .........................sundar kavita

    ReplyDelete
  18. यदि अपनी शक्ति दिखाई होती
    सच्चाई सामने होती |
    झूठा भरम टूट जाता
    निशाना सही था या गलत
    स्पष्ट हो गया होता |
    .........................sundar kavita

    ReplyDelete
  19. बहुत कुछ खोना पड़ता है
    एकलव्य की तरह
    आगे बढ़ने लिये |
    राह चुननी पड़ती है
    उस पर चलने के लिये |
    होता आवश्यक
    नियंत्रण मन पर
    भटकाव से बचने के लिये
    ध्यान केन्द्रित करने के लिये |....

    जीवन दर्शन से परिपूर्ण सुंदर रचना के लिए बधाई।

    ReplyDelete
  20. बहुत कुछ खोना पड़ता है
    एकलव्य की तरह
    आगे बढ़ने लिये |
    राह चुननी पड़ती है
    उस पर चलने के लिये |
    होता आवश्यक
    नियंत्रण मन पर
    भटकाव से बचने के लिये
    ध्यान केन्द्रित करने के लिये |....
    बहुत सुन्दर सार्थक सन्देश देती रचना के लिये आशा जी को बधाई।

    ReplyDelete

 
Top